सदर अस्पताल में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, डॉक्टरों की गैरहाजिरी उजागर, जारी हुआ शो-कॉज नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Saran News

औचक निरीक्षण करते उपाधीक्षक

Saran News : दवा, उपचार और सुविधाओं की जानकारी लेने वार्डों में पहुंचे अधिकारी, अस्पताल में गुणवत्ता सुधार पर जोर, कर्मियों को दी गई चेतावनी.

विज्ञापन

सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : बुधवार को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ के एम दुबे द्वारा ओपीडी,आईसीयु एवं इमरजेंसी विभाग का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा अभिलेखों के संधारण की गहन समीक्षा की गई. जांच के क्रम में शिशु रोग विभाग में डॉ. ब्रजेश कुमार एवं मेडिसिन विभाग में डॉ. विजय लाल अपने निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए. इस पर उपाधीक्षक ने दोनों चिकित्सकों से शो-कॉज जारी करते हुए अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है. इस कार्रवाई से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया. इमरजेंसी विभाग में भर्ती मरीजों के उपचार संबंधी अभिलेख के रखरखाव में कुछ कमियां पाई गईं, जिसे सुधारने के लिए संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

मरीजों से संवाद कर परखी अस्पताल की व्यवस्था, दिए कई निर्देश

वहीं वार्ड राउंड की स्थिति की भी समीक्षा की गई. इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे फीडबैक लेते हुए पूछा कि चिकित्सक नियमित रूप से वार्ड राउंड कर रहे हैं या नहीं. वही विभिन्न वार्डों में पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना. उन्होनें मरीजों से उपचार, दवा की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक चिकित्सीय सलाह भी दी. वही उन्होनें सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को समयपालन, नियमित वार्ड राउंड सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण उपचार देने एवं अभिलेखों के समुचित संधारण का निर्देश दिया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक, वरीय लेखापाल बंटी रजक, इमरजेंसी इंचार्ज शाहिद मौजूद रहे.

Also Read : स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राज्यपाल की मौजूदगी में सिविल सर्जन को मिला सम्मान, बेहतर प्रदर्शन पर मिला प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन