Samastipur News:चीनी मिल की तरह खत्म नहीं होने देंगे रेल कारखाना : मंच

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 23 Jul 2025 5:48 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर रेल विस्तार व विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने माधुरी चौक राम-जानकी मंदिर परिसर से जुलूस निकाला.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल विस्तार व विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने माधुरी चौक राम-जानकी मंदिर परिसर से जुलूस निकाला. माधुरी चौक के आसपास भ्रमण करते हुए चौराहा पहुंचे. जहां मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई. अध्यक्षीय संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि समस्तीपुर रेल कारखाना को पेपर मिल व चीनी मिल की तरह समाप्त करने की साजिश चल रही है. जबकि सर्वे टीम कारखाना के लिए परित्यक्त मकान को तोड़ कर जमीन को कारखाना मद में पर्याप्त माना है. पीओएच डब्बा निर्माण के लिए पूर्व में 64 करोड़ से अधिक रुपये का आवंटन भी मिल चुका है. डब्बा निर्माण का ऑर्डर भी मिल चुका है. बावजूद इसके पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू नहीं किये जाने से साजिश की बू आ रही है. यदि इसे बंद या स्थानांतरित करने की साजिश की गयी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कारखाना को बचाने समेत अन्य मांगों को लेकर 22 सितंबर से शुरू अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की. मौके पर राजद के राम विनोद पासवान, शाहीद हुसैन, राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, डोमन राय, भाकपा के सुधीर कुमार देव, सुनील कुमार देव, माकपा के रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, भाकपा माले के जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, जीतेंद्र कुशवाहा, दीनबंधु प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, रेल ट्रेड यूनियन के नेता अरविंद कुमार, संतोष कुमार निराला, शंकर साह, सुरेंद्र राम, विनोद शर्मा, शम्भू राय, अशोक कुमार, मनोज कुमार राय, पिंकू पासवान, आइसा के सुनील कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन