Samastipur News:मतदाता पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Jul 2025 6:01 PM
जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में है. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म भरवाकर जमा ले रहे थे.
Samastipur News:समस्तीपुर : जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य अंतिम चरण में है. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म भरवाकर जमा ले रहे थे. जो मतदाता अपना फार्म नहीं भर पा रहे थे या फिर पूरी तरह अनपढ़ थे, उनका फार्म उनके सामने ही खुद बीएलओ व उनके सहयाेगी भर दे रहे थे. उनका हस्ताक्षर लेकर फार्म जमा ले रहे थे. बीएलओ के द्वारा मतदाता को पावती रसीद भी दी जा ही थी. सोमवार को कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा पंचायत में बूथ संख्या 187 के क्षेत्र में जाकर प्रभात खबर के द्वारा मुआयना किया गया. यहां बीएलओ विकास कुमार के द्वारा फार्म भरवाकर जमा लिया जा रहा था. उनके सहयोग में सैयद आले हसन भी थे. हालांकि यहां उस वक्त किसी राजनीतिक दल का कोई बीएलए नहीं दिखे. मतदाताओं से आधार कार्ड, उनका मोबाइल नंबर, उम्र सत्यापन के लिये भी प्रमाण पत्र मांगें जा रहे थे. पढ़े लिखे लोग अपना मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र उम्र सत्यापन के लिये दे रहे थे. बीएलओ के द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा था.जिनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं था, उनका भी फार्म बीएलओ के द्वारा जमा लिया था. उन्हें बाद में कागजात देने की बात कही जा रही थी. बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को चुनाव के आयोग निर्धारित किये गये 11 में से कोई भी कागजात देने की सलाह दे रहे थे. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अबतक 80 फीसद से अधिक फार्म भरवाकर वापस जमा ले लिया गया है. वहीं 65 प्रतिशत फार्म अपलोड भी हो चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










