Samastipur News:वीआइपी के प्रखंड अध्यक्ष ने एसपी से लगायी जान माल के सुरक्षा की गुहार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Jul 2025 7:40 PM
प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार सहनी ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है.
Samastipur News: समस्तीपुर: जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही निवासी सह वीआइपी के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार सहनी ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगायी है. बताया कि बीते 13 जुलाई की रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गाली गलौज किया और जान मारने की धमकी दी. बताया कि पूर्व में वर्ष 2024 में बदमाशों ने उनपर फायरिंग की थी. हलांकि, वह बाल बल बच गए. इस संबंध में वारिसनगर थाना कांड संख्या 92/24 दर्ज है. पुलिस अधीक्षक से जान माल की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










