Samastipur News:9 जून के बिहार बंद का समर्थन करेगा रालोजपा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 07 Jul 2025 5:42 PM
रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान का राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काट कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया.
Samastipur News: समस्तीपुर : रामबाबू चौक स्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान का राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काट कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर प्रिंस राज पासवान को जन्मदिन की बधाई दी और उनके भविष्य की मंगल कामनाएं की. वहीं इस कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा की आगामी 09 जुलाई 2025 को बिहार बंद को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी समस्तीपुर समर्थन करता है. इस कार्यक्रम के मौके पर मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा,किसान सेल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर सिंह,दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान,महिला जिला अध्यक्ष सरिता कुमारी,महिला दलित सेना जिला अध्यक्ष रीता पासवान,खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान,वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष सुंदरेश्वर दास,जिला सचिव शोभा राम,ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष गोपाल ठाकुर,डॉ. विनोद कुमार, लोजपा नेता शत्रुघ्न पास सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










