Samastipur News:नाला निर्माण से नल जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त, पेयजल के लिए हाहाकार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 11 Jul 2025 6:17 PM
नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. वहीं दूसरी ओर मुहल्ले में नल जल योजना का पानी नाला निर्माण में उपयोग किया जा रहा है.
Samastipur News:समस्तीपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. वहीं दूसरी ओर मुहल्ले में नल जल योजना का पानी नाला निर्माण में उपयोग किया जा रहा है. शनिवार सुबह इससे आक्रोशित होकर उक्त दोनों वार्डों के नागरिक एकत्रित हुए और बलभद्रपुर मोहल्ला में ताजपुर रोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. साथ ही निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जाम स्थल पर लोगों ने बताया कि निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 03 बलभद्रपुर और वार्ड संख्या 4 दुधपुरा मुहल्ला में पिछले कई माह से समस्तीपुर ताजपुर मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य चल रहा है. नाला निर्माण के लिए जमीन की खुदाई में मुहल्ले में नल योजना का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया. पिछले तीन माह से घरों में पेयजल आपूर्ति ठप्प है. भीषण गर्मी में लोगों को समस्या उत्पन्न हो गयी है.
– नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोगों ने किया सड़क जाम, निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
वार्ड संख्या तीन के रामजतन दास ने बताया कि नाला निर्माण के वक्त संवेदन के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि नल जल योजना के क्षतिग्रस्त पाइप काे जल्द ही दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी. लेकिन, इसपर कोई काम नहीं हुआ. वहीं दूसरी ओर नल योजना का दुरुपयोग कर नाला निर्माण के कार्य में पेयजल का उपयोग किया जा रहा है. वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य अनिल गुप्ता और वार्ड 3 के वार्ड सदस्य पंकज कुमार ने बताया कि स्थानीय वार्ड वासियों के पेयजल समस्या को लेकर निगम प्रशासन का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया. लेकिन, अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पिछले तीन माह से वार्ड संख्या 3 और 4 में करीब तीन सौ से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति ठप्प है. आगामी बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. वार्ड वासियों ने निगम प्रशासन से जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है. इधर, सड़क जाम के कारण करीब आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. बाद में वार्ड सदस्यों के आश्वासन पर लोगों पर सड़क जाम समाप्त किया. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर आयुक्त के द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










