शराब, आर्म्स व दो वाहन के साथ एक लाख रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2024 12:03 AM
थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात में शनिवार की रात्रि शराब बेचे जाने की सूचना के सत्यापन हुई छापेमारी में पुलिस ने देसी पिस्टल, दो कार्टन विदेशी शराब, दो वाहन व 99 हजार पांच सौ नकद रुपये बरामद किये गये हैं. अ
विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव के वार्ड सात में शनिवार की रात्रि शराब बेचे जाने की सूचना के सत्यापन हुई छापेमारी में पुलिस ने देसी पिस्टल, दो कार्टन विदेशी शराब, दो वाहन व 99 हजार पांच सौ नकद रुपये बरामद किये गये हैं. इस बाबत अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी ने दो नामजद व चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी फरार बताये जाते हैं. एएसएचओ पुलिस चौधरी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उनके द्वारा दी गयी शराब तस्करी की जानकारी पर एएसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ हरपुर बोचहा के आरोपी के घर सूचना का सत्यापन करने गये थे. इस दौरान घरवाले के विरोध को देख अपर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घर की घेराबंदी कर छापेमारी की. जहां घर के सदस्य भाग गये. छापेमारी में एक देसी पिस्टल, एक तलवार, 99 हजार पांच सौ रुपये नगद व घर के बाहर स्कार्पियो एवं मारुति कार में रखी एक-एक कार्टन विदेशी शराब बरामद होने की बात कही गयी है. जानकारी दी गयी कि उपरोक्त सभी की जब्ती सूची बनाकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










