ePaper

Samastipur News:16 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार नहीं, हो सकती बूंदाबांदी

Updated at : 11 Jul 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:16 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार नहीं, हो सकती बूंदाबांदी

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है. अच्छी वर्षा होने की संभावना नहीं है. हालांकि 16 जुलाई के आसपास अनेक स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन