ePaper

Samastipur News:14 जुलाई तक मानसून कमजोर, मौसम रहेगा शुष्क

Updated at : 08 Jul 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:14 जुलाई तक मानसून कमजोर, मौसम रहेगा शुष्क

विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 09 से 14 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग 09 से 14 जुलाई 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के कमजोर रहने की संभावना है. जिसके कारण आमतौर पर मौसम के शुुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी तथा पश्चमी चम्पारण जिलों में कहीं-कहीं एवं अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूूरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन