Samastipur News:थाना गेट के समक्ष धरना देकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Aug 2025 6:26 PM
महेंद्र महतो, उनके बेटे धर्मेंद्र कुमार और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धरना का आयोजन किया गया.
Samastipur News: विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर वार्ड एक निवासी वर्तमान मुखिया सीता देवी के पति महेंद्र महतो, उनके बेटे धर्मेंद्र कुमार और अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धरना का आयोजन किया गया. यह धरना स्थानीय थाना और सीएचसी गेट के सामने दिया गया. समाजसेवी अमरजीत ठाकुर ने नेतृत्व किया. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने समाजसेवी अमरजीत ठाकुर के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे वापस धरना स्थल पर पहुंचे. जहां सभा की गयी. संबोधित करते हुए समाजसेवी अमरजीत ठाकुर, नरेश झा, उमेश झा, शिवनारायण यादव, मुखिया सीता देवी, अमर सिंह और हरिनारायण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की. वक्ताओं ने विभूतिपुर थाने में झूठा केस दर्ज करने और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के बाद एक स्मार-पत्र थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा को सौंपा गया. थानाध्यक्ष ने स्वयं धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस मामले की जांच करवाई जायेगी. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो वे जिला स्तर पर भी प्रदर्शन करेंगे. केस के जांच अधिकारी अरशद इमाम अंसारी ने बताया कि पीड़ित राम प्रताप महतो के आवेदन के आधार पर घनश्याम राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि घनश्याम राय पर पघरिया से वार करने का आरोप है और पीड़ित गंभीर रूप से घायल था. जिसका कई जगह इलाज कराया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. मौके पर अनिल कुमार, सुबोध यादव, नरेश यादव, नरेश महतो, मिथिलेश महतो थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










