Samastipur News: नौ जुलाई की हड़ताल की सफलता को लेकर की नुक्कड़ सभा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 07 Jul 2025 4:52 PM

विज्ञापन

चंदौली चौक, चैता व अंगारघाट में कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को हड़ताल को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा ट्रेड यूनियन, संयुक्त खेत मजदूर महागठबंधन द्वारा सोमवार को जट्टाडीह, रामनगर हाट, नाजिरपुर हाट, महिसारी बाबुपोखर चौक, चंदौली चौक, चैता व अंगारघाट में कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को हड़ताल को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा की. इनकी मुख्य मांगों में किसानों के कर्ज माफी, कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़ने, मनरेगा में मजदूरों को साल में 2 सौ दिन काम और 6 सौ रुपये मजदूरी देने, गरीब, विधवा व दिव्यांग को तीन हजार रुपये पेंशन आदि शामिल हैं. इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने आमलोगों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मौके पर सीपीएम के जिलामंत्री रामाश्रय महतो, उपेंद्र राय, दिनेश पासवान, उपेन्द्र दास, उमेश सहनी, रामप्रवेश चौरसिया, रामविलास सहनी, मनोज राय, सीपीआई के संजय सिंह, माले के गंगा पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन