Samastipur News:मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Jul 2025 6:49 PM

विज्ञापन

घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव के ककराहा पुल के निकट बांध पर कथित मोबाइल चोरी के आरोप में तीन युवकों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव के ककराहा पुल के निकट बांध पर कथित मोबाइल चोरी के आरोप में तीन युवकों को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पकड़े गये युवकों की पहचान घटहो थाने के मनिकपुर गांव निवासी कार्तिक सहनी, राहुल सहनी एवं कमलजीत सहनी के रूप में बतायी गई है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को मुसापुर पंचायत के लगमा गांव निवासी सुकेश कुमार यादव से मोबाइल छीन कर यह युवक भाग रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि इस बांध पर हर रोज किसी न किसी की झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल छीन कर तीनों युवक भाग रहे थे. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पुलिस के हवाले कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन