Samastipur News:सरायरंजन के बरबट्टा में आग लगने से चार घर जले

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 07 Jul 2025 6:14 PM

विज्ञापन

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड 5 में सोमवार की दोपहर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड 5 में सोमवार की दोपहर आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये. वहीं घर में रखे सामान एवं अनाज जल गये. अग्नि पीड़ितों में रामचंद्र दास, मानचन दास, अशोक दास, बतहू दास के नाम शामिल हैं. आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया. दर्जनों घरों को जलने से बचाया. आग लगने की सूचना सीओ एवं अन्य अधिकारी को दे दी गई है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन