मुखिया भी कर सकेंगे विवाह पंजीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : विवाह के पंजीकरण का अधिकार अब मुखिया को भी दे दिया गया है. पंजीकरण के प्रति लोगों की रुची कम लेने के कारण उनके लिये आसान व्यवस्था करने की दिशा में यह पहल की गयी है. गांव घरों में जो भी विवाह होगी उन्हें दर्ज करने के लिये मुखिया ही पंचायत में पंजीकरण […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : विवाह के पंजीकरण का अधिकार अब मुखिया को भी दे दिया गया है. पंजीकरण के प्रति लोगों की रुची कम लेने के कारण उनके लिये आसान व्यवस्था करने की दिशा में यह पहल की गयी है. गांव घरों में जो भी विवाह होगी उन्हें दर्ज करने के लिये मुखिया ही पंचायत में पंजीकरण पदाधिकारी के तौर पर कार्यरत रहेंगे.
पंजीकरण करने के साथ ही वह इस बाबत पंजीकरण प्रमाण पत्र वैवाहिक जोड़ों को उपलब्ध करा देंगे.जिससे विवाह को कानूनी मान्यता मिल जायेगी. विवाहों के पंजीकरण मेें यह निर्णय मील का कदम साबित होगा. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला निबंधक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी 381 ग्राम पंचायत के मुखिया को विवाह पंजीकरण के लिये अधिकार दे दिया गया है. इससे जहां अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण को बढावा मिलेगा.
वहीं अपने पंचायत में ही पंजीकरण की व्यवस्था होने से वैवाहिक जोड़ों को भी सुविधा होगी. विवाह पंजीकरण के आंकड़े के गौर करे तो विगत वर्ष सिर्फ 120 जोड़ों ने ही अपने विवाह का पंजीकरण कराया था. वहीं नये वर्ष जनवरी 2016 से अब तक आठ जोड़ों ने विवाह का पंजीकरण कराया था. अन्य वर्ष की गिनती जहां वित्तीय वर्ष के तौर पर गिनी जाती है.
वहीं विवाह का पंजीकरण का वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर से शुरू होता है. बताते चलें कि उच्चतम न्यायालय ने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है. इसके बाद भी लोगों की जागरुकता में कमी के कारण अभी भी अधिकांश विवाहों का पंजीकरण नहीं हो पाता है. इसका असर वैवाहिक जोड़ों की दूरगामी भविष्य पर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










