Samastipur: नाला उड़ाही अभियान का मेयर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

Published by :Aniket Kumar
Published at :11 May 2026 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News mayor night inspection drainage cleaning monsoon preparation

समस्तीपुर नगर निगम

Samastipur News: महापौर अनिता राम ने आधी रात को नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया. मेयर ने मॉनसून से पहले ड्रेनेज दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थानीय जनता ने सफाई एजेंसी की कार्यशैली और मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: शहर को जलजमाव की पुरानी समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने अब कमर कस ली है. इसी कड़ी में महापौर अनिता राम ने देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विशेष सफाई एवं नाला उड़ाही अभियान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मेयर ने कड़े तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को मॉनसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की प्राथमिकता जलजमाव रोकना है.

आधी रात को नाला सफाई का जायजा

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस रात्रि अभियान का उद्देश्य मॉनसून के दौरान होने वाली नारकीय स्थिति से शहरवासियों को बचाना है. मेयर ने सड़कों पर उतरकर नाला सफाई की गहराई और कचरा उठाव की गति को देखा. उन्होंने मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं और सफाई निरीक्षकों को चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनता ने उठाए सवाल: ‘क्या बदलेगी हकीकत?’

हालांकि, महापौर की इस सक्रियता पर शहर की जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि धरातल पर सफाई एजेंसी की कार्यशैली बेहद सुस्त है. लोगों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसे कई ‘दिखावे’ के निरीक्षण हुए हैं, लेकिन बारिश आते ही पूरा शहर टापू में तब्दील हो जाता है. नागरिकों ने सीधे तौर पर सफाई एजेंसी की ईमानदारी और निगम की मॉनिटरिंग क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि मेयर अपनी व्यवस्था से स्वयं कितनी संतुष्ट हैं.

चुनौतीपूर्ण है मॉनसून की राह

अब देखना यह होगा कि क्या यह ‘रात्रि अभियान’ केवल कागजी आंकड़ों और तस्वीरों तक सीमित रहेगा या इस बार वाकई समस्तीपुर के लोगों को जलजमाव से राहत मिलेगी. सफाई एजेंसी के लिए भी यह साख बचाने की लड़ाई है.

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन