पहले चरण में चार जगह 4 जी सेवा

Published at :15 Mar 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
पहले चरण में चार जगह 4 जी सेवा

समस्तीपुर : भारत संचार निगम लिमेटड पहले चरण में चार जगहों पर 4 जी सेवा शुुरू करने जा रहा है. इसके लिये जल्द ही इन दूरभाष केंद्रों पर उपकरण लगाने का काम शुरू किया जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला दूरसंचार केंद्र के उपप्रबंधक एसके झा ने बताया कि पहले चरण में मुख्य दूरभाष […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : भारत संचार निगम लिमेटड पहले चरण में चार जगहों पर 4 जी सेवा शुुरू करने जा रहा है. इसके लिये जल्द ही इन दूरभाष केंद्रों पर उपकरण लगाने का काम शुरू किया जायेगा.

इस बाबत जानकारी देते हुए जिला दूरसंचार केंद्र के उपप्रबंधक एसके झा ने बताया कि पहले चरण में मुख्य दूरभाष केंद्र के अतिरिक्त दलसिंहसराय, रोसड़ा व पटोरी दूरभाष केंद्रों में 4 जी सेवा की शुरुआत की जायेगी. नये वित्तीय वर्ष पर इन केंद्रों पर उपकरण लगाने का काम शुुरू हो जायेगा. वहीं बकायेदारों से राशि वसूलने के लिये विभाग ने दो हजार से अधिक ग्राहकों को नोटिस जारी किया है.

सभी ग्राहकों सेे 20 मार्च को होने वाली लोक अदालत में वादों का निपटारा करने के लिये कहा गया है. विभाग का इन बकायेदारों पर 50 लाख से अधिक की राशि बकाया है. बीएसएनएल के अब तक दो लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता इस जिला में है. ऐसे में 4 जी सेवा शुरू होने से ऐसे ग्राहकों को लाभ मिलेगा. वहीं गिरती हुई नेटवर्क की व्यवस्था के सुधार के बिना 4 जी सेवा कितनी सफल होगी. इस पर भी लोग सवालिया निशान लगा रहे है.

विशेषकर ग्रामीण इलाकों में जहां बातचीत करना ही बीएसएनएल के माध्यम से मुमकिन नहीं हो पता है. ऐसे मेेें नेट व बेहतर नेट का उपयोग ग्राहक कैसे कर सकेंगे. फिलाहल बीएसएनएल को कटे हुए केबूलों से भी जूझना मुश्किल पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन