श्रम कानूनों का पालन कराने में निभायें भागीदारी

Published at :13 Mar 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
श्रम कानूनों का पालन कराने में निभायें भागीदारी

समस्तीपुर : स्थानीय मंडल कारा में शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं न्यूनतम मजदूरी विषय पर जागरुकता वर्कशाप का आयोजन हुआ. अध्यक्षता करते हुए मंडल कारा के अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि श्रम कानूनों का पालन कराने में हर किसी को भागीदारी निभानी चाहिए. जेल में जिस प्रकार जेल में श्रम कानूनों का अक्षरश: […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्थानीय मंडल कारा में शनिवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं न्यूनतम मजदूरी विषय पर जागरुकता वर्कशाप का आयोजन हुआ. अध्यक्षता करते हुए मंडल कारा के अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि श्रम कानूनों का पालन कराने में हर किसी को भागीदारी निभानी चाहिए. जेल में जिस प्रकार जेल में श्रम कानूनों का अक्षरश: पालन किया जाता है उसी तरह से बंदी जेल से बाहर निकलने पर अपने समाज में श्रम नियमों को लागू करें.

जिला श्रम अधीक्षक अनिल शर्मा ने बाल श्रम उन्मूलन और न्यूनतम मजदूरी कानूनी की विस्तार से जानकारी दी. आशा सेवा संस्थान व श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्कशाप में विषय प्रवेश राजीव गौतम ने कराया. इन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक के बच्चों का स्थान मां की गोद से लेकर काॅलेजों व स्कूलों में है. तभी स्वस्थ परिवार व समाज का निर्माण भावी पीढी के द्वारा संभव है.

स्वागत करते हुए अमित कुमार वर्मा ने कहा कि बंदियों को एक सम्मानित व स्वावलंबी नागरिक बनाना उद्देश्य है. संचालन करते हुए जेलर वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन से असामाजिक गतिविधियों और अपराध की नींव स्वत: कमजोर होती चली जायेगी. कार्यक्रम में राकेश कर्ण, डा. विश्वनाथ साह, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन