सरायरंजन में निकाली भव्य कलश यात्रा

Published at :03 Mar 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सरायरंजन में निकाली भव्य कलश यात्रा

सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग गांव स्थित मां डीहवारनी स्थान में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 551 कन्याओं ने यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप […]

विज्ञापन

सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग गांव स्थित मां डीहवारनी स्थान में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 551 कन्याओं ने यात्रा में भाग लिया.

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में आये जिला सबजज रंजूला भारती ने कन्याओं के माथे पर कलश रखकर शुभारंभ किया. इस यज्ञ परिसर में हवन के लिए 24 कुण्ड बनाया गया. कलश यात्रा में विश्वनाथ प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह, शंभू कुमार झा, स्मिथ कुमार झा, जीवछ ईश्वर, अमरनाथ मिश्रा, सुबोध कुमार, विनीत मिश्रा आदि संत महात्माओं, महिलाओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन