Samastipur News: रिश्तों का कत्ल: मौसी के प्यार में पागल पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, जबरन कराया गर्भपात

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 11 May 2026 9:41 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: विभूतिपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना. मौसी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा और जबरन गर्भपात कराया. पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली के बीच पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News:  विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. यहाँ एक विवाहिता ने अपने ही पति पर अपनी सगी मौसी के साथ प्रेम संबंध होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.  पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपनी मौसी के प्यार में इस कदर अंधा हो चुका है कि वह अब अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता है.

विरोध करने पर बेरहमी,गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब उसने पति और मौसी के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो उसे नरक जैसी प्रताड़ना दी गई. आरोप है कि पति ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, महिला ने अपने सास-ससुर पर भी रूह कंपा देने वाला आरोप लगाया है. महिला के अनुसार, उसे जबरन नशीली दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया ताकि वह पूरी तरह बेसहारा हो जाए.

पुलिस की भूमिका पर सवाल: ‘इतिश्री’ कर पल्ला झाड़ा

पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया था, लेकिन स्थानीय रसूखदारों की ‘पंचायती’ के नाम पर उसे छोड़ दिया गया.  अब पुलिस ने महिला को ‘महिला थाना’ जाने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है. फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन