पटना में गंगा किनारे बनेगा खूबसूरत कॉरिडोर, जीविका दीदियों के लिए मरीन ड्राइव पर तैयार होगा महिला हाट

Updated:
विज्ञापन

जेपी गंगा पथ

JP Ganga Path Mahila Haat: पटना के मरीन ड्राइव पर जीविका दीदियों के लिए खास व्यवस्था होने वाली है. गंगा किनारे खूबसूरत कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसके साथ ही महिला हाट का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा भी अन्य सुविधाएं डेवलप की जायेंगी.

विज्ञापन

JP Ganga Path Mahila Haat: बिहार सरकार की ओर से मरीन ड्राइव को और भी खूबसूरत और पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप करने की तैयारी की गई है. खासकर जीविका दीदियों को खास तोहफा मिलने वाला है. पटना के मरीन ड्राइव पर महिला हाट बनाने की तैयारी है. यहां खूबसूरत कॉरिडोर बनाया जाएगा और इसी में महिला हाट भी होगा. इसमें सिर्फ जीविका दीदियां ही अपनी दुकानें लगा सकेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

टूरिज्म हब के रूप में डेवलप होगा मरीन ड्राइव

बिहार सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए यह कदम बेहद खास माना जा रहा है. महिला हाट के अलावा साइकिल ट्रैक, लगभग 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट वॉकवे और पार्किंग की भी सुविधा लोगों को मिल सकेंगी. इस तरह से मरीन ड्राइव की खूबसूरती अभी और भी बढ़ने वाली है. इस तरह से पटना का मरीन ड्राइव अब धीरे-धीरे टूरिज्म हब के रूप में डेवलप हो सकेगा.

महिला हाट स्थापित करने का उद्देश्य

जानकारी के मुताबिक, सरकार का महिला हाट लगाने का उद्देश्य शहरी के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. मरीन ड्राइव का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ जीविका दीदियों के लिए आरक्षित होगा. यहां राज्य के फेमस फूड, लेकल हैंडीक्राफ्ट्स, खादी उत्पाद के साथ-साथ घरेलू सामान भी रहेंगे. इसे पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए एक खास मंच मिल सकेगा. इसके साथ ही महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ अच्छी आमदनी भी हो सकेगी.

रिवरफ्रंट वॉकवे पर मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार सरकार के इस प्रोजेक्ट को लेकर बताया जा रहा है कि लगभग 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट वॉकवे बनाया जाएगा, उसमें लोगों के लिए कई सुविधाएं होंगी. लोगों को बैठने, अट्रैक्टिव लाइटिंग और अन्य मॉडर्न सुविधाएं होंगी. इसके लोग आसानी से सुबह-शाम यहां टहल सकेंगे. साथ ही गंगा आरती और गंगा का भव्य नजारा देख सकेंगे.

मरीन ड्राइव पर मिलेगी पार्किंग की फैसिलिटी

जेपी गंगा पथ पर बनने वाले पार्किंग के बारे में बताया गया कि काफी बड़े एरिया में इसे बनाया जाएगा. शाम के वक्त काफी संख्या में यहां लोगों की भीड़ उमड़ती है. रोड के किनारे कई गाड़ियों को पार्क करना पड़ता है. लेकिन नई प्लानिंग के तहत फोर व्हीलर के साथ-साथ टू व्हीलर के लिए भी मॉडर्न पार्किंग एरिया बनाया जाएगा. इसमें हजारों गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी. पार्किंग जोन बनने से लोगों को जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी.

Also Read: बिहार में इस दिन से निबंधन विभाग नहीं लेगा ऑफलाइन डॉक्युमेंट, पेपरलेस शुरू होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन