Samastipur Train News: उधना-मधुबनी और उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेन जुलाई अंत तक चलेगी, यात्रियों को राहत

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना-मधुबनी और उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि जुलाई के अंत तक बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Samastipur Train News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना-मधुबनी और उधना-हसनपुर रोड स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इससे बिहार और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर नीति 2026 लागू, जानिए होम ब्लॉक और स्थानांतरण के नए नियम

उधना-मधुबनी स्पेशल 31 जुलाई तक चलेगी

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल का परिचालन बढ़ा दिया गया है. यह ट्रेन कोटा, ईदगाह आगरा, प्रयागराज, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए संचालित होती है.

  • 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल अब 31 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार चलेगी.
  • 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल अब 2 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार संचालित होगी.

उधना-हसनपुर रोड स्पेशल का भी बढ़ा संचालन

रेलवे ने 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में भी विस्तार किया है. यह ट्रेन कोटा, ईदगाह आगरा, प्रयागराज, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होकर चलती है.

  • 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब 26 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार चलेगी.
  • 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल अब 28 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन आगे भी जारी रखा गया है. इससे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और हसनपुर रोड समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर जंक्शन से चोरी हुए 8 माह के बच्चे का खुलासा, 3.80 लाख में हुआ था सौदा

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन