प्री मॉनसून वर्षा होने की संभावना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 1:21 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के पर्वतीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. यह सोमवार की रात पूरी तरह से सक्रिय रहा. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है. कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होकर रह गया. ऐसा स्थानीय स्तर पर कम व ज्यादा रहे […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के पर्वतीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. यह सोमवार की रात पूरी तरह से सक्रिय रहा. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है.
कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होकर रह गया. ऐसा स्थानीय स्तर पर कम व ज्यादा रहे तापमान के कारण हो रहा है. वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं. इससे आगे भी हल्की बारिश हो सकती है. वैसे अगले चौबीस घंटे के दौरान इसकी संभावना कम प्रतीत हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार जारी मौसम में इस तरह से होने वाली वर्षा प्री मॉनसून का संकेत दे रही है. उतार चढ़ाव भरे मौसम का यह मिजाज वातावरण का मूड पूरी तरह से बदल कर रख दे रहा है. रात में सुनहरी हवा के साथ हुई वर्षा के बाद मंगलवार को दिन में कड़ी धूप खिल गयी. इस दौरान चलने वाली सतही पूरवा हवा वातावरण में उसम घोलती रही.
इससे लोगों को उमस भरी गरमी का अहसास होता रहा. उधर, ग्रामीण इलाकों में सोमवार की रात हुई हल्की वर्षा से सब्जी उत्पादक किसानों में खुशी देखी जा रही है. वहीं आम को भी आंशिक रूप से लाभ पहुंचा है. किसानों का कहना है कि हल्की वर्षा से भूमि में थोड़ी नमी आ गयी है. इससे खरीफ फसलों के लिए खेत को तैयार करने मेंसहूलियत होगी.
चलेगी सतही हवा
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय का कहना है कि अगले तीन दिनों तक 8 से 20 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से सतही पुरवा हवा चलेगी. इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. ज्ञात हो कि मई के जारी सप्ताह में अधिकतम 33.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य माना जाता है. स्थानीय स्तर के तापमान इसे प्रभावित कर सकता है.
समय से आयेगा मॉनसून
मौसम वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर में इस वर्ष मॉनसून की चाल ठीक ठाक नजर आ रही है. इससे कयास लगाया जा रहा है कि आगामी 31 मई से एक जून तक निश्चित रूप से मॉनसून केरल में दस्तक दे देगा. अगर सब कुछ अनुकूल रहा तो इसके बाद बिहार में अच्छी बारिश शुरू हो जायेगी. साथ ही 15 जून के आसपास मॉनसून बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










