दूल्हे के नाना की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 1:19 AM

विज्ञापन

बरात लौटने के क्रम में बोलेरो पलटी कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोइन के पास अनियंत्रित बोलेरो के पलट जाने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. जबकि उसी वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गय़े मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी स्व. गुदबुद राम का पुत्र […]

विज्ञापन
बरात लौटने के क्रम में बोलेरो पलटी
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोइन के पास अनियंत्रित बोलेरो के पलट जाने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. जबकि उसी वाहन पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गय़े
मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी स्व. गुदबुद राम का पुत्र महेश्वर राम (56) है. घायलों में चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोबरसिट्टा गांव निवासी नरेश राम का पुत्र अजय प्रकाश, रामचंद्र राम का पुत्र गोविंद कुमार, मोहन राम का पुत्र अशर्फी कुमार, भिखारी राम का पुत्र राजीव कुमार, कोयलाम निवासी बालेश्वर राम का पुत्र दशरथ कुमार एवं लदौड़ा गांव निवासी श्याम सुंदर शामिल हैं.
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इसमें से गंभीर रूप से घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है.
पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि लदौड़ा गांव निवासी चंदू राम की शादी वारिसनगर थाना क्षेत्र के बलाही गांव में तय थी. सभी लोग बरात में शामिल होकर बोलेरो पर सवार होकर वापस अपने घर को लौट रहे थे.
इसी वाहन पर दूल्हे का नाना महेश्वर राम भी सवार था. घटना स्थल के निकट पहुंचते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण समाप्त हो गया. इसके कारण बोलेरो सड़क किनारे जाकर पलट गयी.
इसमें दूल्हे के नाना की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि शेष आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई की. उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक व दूल्हे के घर के साथ साथ ससुराल में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन