छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 7:03 PM
सरायरंजन. थाना क्षेत्र के बाजितपुर मेयारी पंचायत स्थित रामचंद्रपुर गांव से गत दिनों अपहृत नाबालिग लड़की के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपहृता के पिता ने इसमें ग्रामीण अमरेश कुमार राय, विनोद कुमार राय, रंजीत कुमार के अलावा वैशाली जिला के जंदाहा थाना अंतर्गत डीह करनौती गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ कालीचरण को […]
सरायरंजन. थाना क्षेत्र के बाजितपुर मेयारी पंचायत स्थित रामचंद्रपुर गांव से गत दिनों अपहृत नाबालिग लड़की के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपहृता के पिता ने इसमें ग्रामीण अमरेश कुमार राय, विनोद कुमार राय, रंजीत कुमार के अलावा वैशाली जिला के जंदाहा थाना अंतर्गत डीह करनौती गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ कालीचरण को नामजद किया है. घटना की तिथि गत 7 मई बताते हुए कहा है कि सुबह करीब नौ बजे उसकी पुत्री कोचिंग गयी थी. जहां से देर शाम तक वापस नहीं लौटी. आसपास से जानकारी मिली कि आरोपितों ने उसकी पुत्री का बहला फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा. वैसे प्रथम दृष्ट्या यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. वैसे लड़की का बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










