/ू/रशिवाजीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 9:04 PM
/रसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत डुमरामोहन में गांव के ही युवक ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया. मामला पुलिस में आने पर उसे महिला थाना समस्तीपुर भेजा गया. जहां उसका फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा […]
/रसमस्तीपुर, प्रतिनिधि : जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत डुमरामोहन में गांव के ही युवक ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया. मामला पुलिस में आने पर उसे महिला थाना समस्तीपुर भेजा गया. जहां उसका फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. फर्द बयान में नौ वर्षीय लड़की ने कहा है कि घर के पास ही बहादुरपुर में यज्ञ हो रहा है. जिसे देखने के लिए वह गुरुवार की शाम गांव के ही श्रवण सदा बहला कर ले जा रहा था. इसी क्रम में रास्ते में सुनसान जगह देख कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया परंतु इसमें सफलता नहीं मिली. बच्ची के द्वारा शोर मचाये जाने के कारण वह उसे राह में अकेला छोड़ कर भाग निकला. वापस घर लौटने पर लड़की ने अपने परिजनों को पूरा घटना क्रम बताते हुए इसकी शिकायत की तो घरवाले लड़की को लेकर हथौड़ी थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने पीडि़ता की बात सुनकर उसे महिला थाना के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










