/ू/रगैस एजेंसी कर्मी व उपभोक्ता के बीच मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

/र/इ* अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ एजेंसी/इ/इ* प्रशासन को दिया मध्यस्थता की जिम्मेदारी/इ/इपूसा, प्रतिनिधि : /इस्थानीय मारुति गैस इंटर प्राइजेज में गुरुवार को उपभोक्ता और एजेंसी कर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई. जिससे कर्मी मर्माहत हैं. एजेंसी के प्रोपराइटर राहुल कुमार ने कहा कि स्थिति की विकटता को देखते हुए फिलहाल अनिश्चतकाल के लिए […]

विज्ञापन

/र/इ* अनिश्चित काल के लिए बंद हुआ एजेंसी/इ/इ* प्रशासन को दिया मध्यस्थता की जिम्मेदारी/इ/इपूसा, प्रतिनिधि : /इस्थानीय मारुति गैस इंटर प्राइजेज में गुरुवार को उपभोक्ता और एजेंसी कर्मी के बीच जमकर मारपीट हुई. जिससे कर्मी मर्माहत हैं. एजेंसी के प्रोपराइटर राहुल कुमार ने कहा कि स्थिति की विकटता को देखते हुए फिलहाल अनिश्चतकाल के लिए एजेंसी बंद कर दिया गया है. जिससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ गयी है. इसकी जानकारी एजेंसी की ओर से गैस कंपनी और प्रखंड प्रशासन को दे दी गयी है. जिसके बाद प्रशासन के उपर एजेंसी को दोबारा खुलवाने की जिम्मेदारी आ गयी है. एजेंसी कर्मी का कहना है कि एक बार में एजेंसी को तीन सौ सिलेंडर गैस मिलता है. इससे दोगुना ग्राहक मांग के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में आपूर्ति को लेकर भारी समस्या उत्पन्न हो रही है. जिससे उपभोक्ता नाराज होते हैं. इसका सीधा खामियाजा एजेंसी कर्मी को भुगतना पड़ रहा है. आये दिन झिकझिक की नौबत होती है. इसे और नहीं सहा जा सकता है. इसी बात को लेकर शुक्रवार को भी उपभोक्ता के साथ बकझक हुई. उपभोक्ता मारपीट पर उतारु हो गये. इस संबंध में एमओ राजनपति वर्मा को आवेदन दिया गया है. साथ ही एजेंसी के सक्रिय व सुचारु संचालन के लिए उन्हीं से गुहार लगायी गयी है. इधर उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें गैस के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है. ऐसे में उनका काम काज चौपट हो रहा है. जिस पर एजेंसी का ध्यान नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन