ऑफलाइन आवेदन को ले अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 9:22 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय में गुरुवार का अफरा तफरी मच गयी. नियोजन कार्यालय में आये अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान कार्यरत कर्मी चंद्रकांत मंडल के साथ अभ्यर्थियों ने हाथापाई भी की गयी. दससे कर्मचारी को मामूली चोटें आयी. इस बाबत अभ्यर्थियों ने बताया कि जिला नियोजनालय में निबंधन के लिये आये थे. इस […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय में गुरुवार का अफरा तफरी मच गयी. नियोजन कार्यालय में आये अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान कार्यरत कर्मी चंद्रकांत मंडल के साथ अभ्यर्थियों ने हाथापाई भी की गयी. दससे कर्मचारी को मामूली चोटें आयी. इस बाबत अभ्यर्थियों ने बताया कि जिला नियोजनालय में निबंधन के लिये आये थे. इस दौरान विभाग की ओर से बताया गया कि ऑफ लाइन निबंधन बंद है.
वहीं समाहरणालय के चतुर्थ विभागीय पद के लिये 15 मई को आवेदन की अंतिम तिथि है. जिसमें निबंधन संख्या भी इंगित करने के लिये कहा गया है. निबंधन संख्या नहीं रहने के कारण आवेदन रद्द हो जायेगा. इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हो हल्ला मचाया. साथ ही नारेबाजी भी की.वहीं अभ्यर्थियों को इस बाबत बताया गया कि विगत वर्षो से ऑफ लाइन की प्रक्रिया बंद पड़ी है.
इसका कारण यह है कि अब विभाग की पटना स्थित कार्यालय से हर अभ्यर्थी को एक यूनिक नंबर दिया जाता है. जिससे देश के किसी भी कोने से आवेदक की स्थिति नियोक्ता जान सके. इसके साथ ही एक ही अभ्यर्थी कई जिलों से निबंधन करा लेते है. ऐसे में कार्यालय में ऑफ लाइन प्रक्रिया बंद है. इसके लिये निबंधन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है. साथ ही ऑफलाइन की प्रक्रिया के लिये भी वेबसाइट पर ही निबंधन कराना पड़ता है. वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी अश्वजीत कु मार परासर ने बताया कि कार्यालय में नेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
इसके लिये बीएसएनएल को कई बार पत्र भी लिखा गया था. फिर भी कनेक्शन नहीं मिला है. जिससे कार्यालय में ऑनलाइन निबंधन शुरू नहीं किया जा सका है. बाद मे अभ्यर्थियों ने एक लिखित शिकायत डीएम के पास दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










