स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 9:03 PM
फोटो संख्या : 14वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की मांग जिलाधिकारी से की गयी है. इस संबंध में वारिसनगर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री राजेश कुमार सहनी ने एक आवेदन जिलाधिकारी को दिया है. इनका बताना है कि यहां 5 एमबीबीएस डॉक्टर के पदस्थापित रहने के […]
फोटो संख्या : 14वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की मांग जिलाधिकारी से की गयी है. इस संबंध में वारिसनगर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री राजेश कुमार सहनी ने एक आवेदन जिलाधिकारी को दिया है. इनका बताना है कि यहां 5 एमबीबीएस डॉक्टर के पदस्थापित रहने के बावजूद प्राय: रात्रि में आयुष चिकित्सकों से काम करवाया जाता है. इन्होंने बुधवार की रात्रि में समिति के अध्यक्ष रूपा सहनी के बीमार होने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर किसी भी डॉक्टर की उपस्थिति नहीं रहने की बातें कहते हुए उक्त विलंब से पहुंचे आयुष चिकित्सक द्वारा दो घंटे के बाद रेफर करने की बातें कही है. साथ ही इनका बताना है कि इसकी शिकायत सिविल सर्जन से करने के बावजूद उन्होंने संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा. इन्होंने इसकी जांच करवाते हुए डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की मांग की है अन्यथा धरना प्रदर्शन की बातें कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










