गैस को ले उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 9:03 PM
ताजपुर. स्थानीय कस्बे आहर पंचायत भवन के समीप गैस एजेंसी के वितरण सेंटर पर काफी देर से गैस के इंतजार में लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नहीं मिलने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बवाल काटा. एजेंसी द्वारा गैस नहीं दिये जाने का कोई कारण नहीं बताये जाने से उपभोक्ता उग्र हो उठे और […]
ताजपुर. स्थानीय कस्बे आहर पंचायत भवन के समीप गैस एजेंसी के वितरण सेंटर पर काफी देर से गैस के इंतजार में लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नहीं मिलने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बवाल काटा. एजेंसी द्वारा गैस नहीं दिये जाने का कोई कारण नहीं बताये जाने से उपभोक्ता उग्र हो उठे और एनएच 28 जाम करने को कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंच गये. इस बात की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिशेक अंजन ने पुलिस बल के साथ एनएच 28 पहुंच आक्रोशित उपभोक्ताओं को मामले के निदान के लिये थाने ले गये. थाना पर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर पिछले दो माह से गैस नहीं बांटने तथा गैस देने के नाम पर एजेंसी पर बुलाकर घंटों खड़े रहने के बाद वापस लौटा देने की शिकायतें की. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एजेंसी के प्रबंधक दिलदार हुसैन को थाने पर बुलाकर उपभोक्ताओं की शिकायत को दूर करने को कहा. प्रबंधक द्वारा शुक्रवार से गैस वितरण करने के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं को शांत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










