मारपीट कर रुपये सहित दुल्हन के गहने छीने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 9:03 PM
कई घायल, कुर्सियां, दरवाजा तोड़ी, जेनरेटर गायबबरात से लौटने के बाद घटी वारदात, 14 नामजदमोरवा. ओपी हलई के महमुदपुर गांव में कतिपय लोगांे ने मो. असलम के घर घुसकर मार पीट कर 30 हजार रुपये सहित दुल्हन शबाना एवं कई महिलाओं के गहने लूट लिये. यह घटना 12 मई की रात घटी जब मो. असलम […]
कई घायल, कुर्सियां, दरवाजा तोड़ी, जेनरेटर गायबबरात से लौटने के बाद घटी वारदात, 14 नामजदमोरवा. ओपी हलई के महमुदपुर गांव में कतिपय लोगांे ने मो. असलम के घर घुसकर मार पीट कर 30 हजार रुपये सहित दुल्हन शबाना एवं कई महिलाओं के गहने लूट लिये. यह घटना 12 मई की रात घटी जब मो. असलम के पुत्र अशफाक दुल्हन शबाना को विदा कर अपने घर लाया. अचानक दर्जनों लोग घर मंे घुसकर मो. असलम की जेब से 30 हजार रुपये लूट लिये. दुल्हन शबानाके गले से नेकलेस, टीका छीन लिये. साथ ही कई पुरूष घर में मौजूद महिलाओं को मारपीट कर गहने छीने. कीवाड़ें एवं कुर्सियां तोड़कर एवं ईंट बरसाकर घर के छप्पड़ के खपड़े तोड़ डाले. आक्रमणकारियों में महमुदपुर के दर्जनों पुरूष एवं महिला शामिल थीं. मारपीट में गुड़ व्यवसायी मो. असलम सहित आठ पुरूष एवं महिलाएं घायल हो गयीं. इसकी सूचना मिलते ही हलई ओपी अध्यक्ष कुन्दन चौधरी ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीडि़तों की सुधी ली. पुलिस को देखते ही आक्रमणकारी भाग गये. मो. असलम के बयान पर ओपी अध्यक्ष ने स्थानीय सिबली, फुलबाबू, फैजल, एजाद, बबलु, सरवर, इम्जियाज, रियाज, नजेर, मजहर, शाजिद, तारिक, अकबर सहित 14 को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. घटना का कारण दुल्हा असफाक की बारात में शामिल नशे में धुत बाराती युवकों के उपद्रव पर उनके साथ की गयी हाथापाई के विरुद्ध सभी बराती वापस आकर घरवाले पर हमला कर दिया. ओपी अध्यक्ष द्वारा छापामरी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










