पांच प्रशिक्षणों के बाद भी नहीं हुआ फोकल पोआइंट टीचर का चयन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 6:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर यूनिसेफ तथा बिहार शिक्षा परियोजना से संयुक्त तत्वावधान में संकट प्रबंधन के लिए चलाये गये पांच प्रशिक्षणों को मोहनपुर प्रखंड में कार्यान्यावित नहीं किया जा सका. भूकंप तथा दूसरे संकटों से बचाव के रास्ते बताने वाले संकट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तीन-तीन प्रशिक्षण जिले में दिये गये थे. जबकि भूप्रशिक्षणों के लिए […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर यूनिसेफ तथा बिहार शिक्षा परियोजना से संयुक्त तत्वावधान में संकट प्रबंधन के लिए चलाये गये पांच प्रशिक्षणों को मोहनपुर प्रखंड में कार्यान्यावित नहीं किया जा सका. भूकंप तथा दूसरे संकटों से बचाव के रास्ते बताने वाले संकट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तीन-तीन प्रशिक्षण जिले में दिये गये थे. जबकि भूप्रशिक्षणों के लिए बिहार शिक्षा परियोजना तथा यूनिसेफ ने दो बार अपने प्रशिक्षण चलाये गये थे. प्रशिक्षकों ने प्रकृति तथा मानव निर्मित दोनांे की प्रकार के संकटों से बचने के उपाय बताये थे. निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक विद्यालयों में संकट प्रबंधन का गठन किया जाय. इस समिति में फोकल पोआइंट की टीचर के अतिरिक्त कई और सदस्यों को शामिल किया जाना था. प्रशिक्षण साल भी पहले दिये गये. लेकिन विद्यालयों में अभी तक संकट प्रबंधन समिति नहीं बन सकी. इन प्रशिक्षणों का जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षणों को जोड़ते हुए लाखों के खर्च का अनुमान लगाया जात हैं. विद्यालयों में यदि यह समिति बन जाती तो संकट के समय सावधान हुआ जा सकता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन