शिक्षिका तो कभी चिकित्सक की भूमिका में दिखी बीडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 6:03 PM
फोटो संख्या : 9कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण में दिये निर्देशछात्राओं को बताया भूकंप से बचने के उपायखानपुर. प्रखंड के मसीना गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण बीडीओ गौरी कुमारी ने बुधवार को किया. इस क्रम में वे बच्चों के बीच कभी शिक्षिका तो कभी चिकित्सक की भूमिका में दिखी. विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं […]
फोटो संख्या : 9कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण में दिये निर्देशछात्राओं को बताया भूकंप से बचने के उपायखानपुर. प्रखंड के मसीना गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण बीडीओ गौरी कुमारी ने बुधवार को किया. इस क्रम में वे बच्चों के बीच कभी शिक्षिका तो कभी चिकित्सक की भूमिका में दिखी. विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की क्लास ली. बीडीओ ने बच्चियों को भूकंप से बचने के उपाय बताते हुए ब्लैक बोर्ड पर पृथ्वी के मानचित्र बनाकर भूकंप कैसे आती है, इसकी जानकारी विस्तार से दी. भूकंप के झटके महसूस करते ही घर के मजबूत कोने में सर क ो तकिया या अन्य चीजों से ढकर छुपने या फिर पलंग, टेबुल के नीचे छुपने की तरकीब बताते हुये धैर्यपूर्वक घर से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी. इसके अलावे क ई अन्य जानकारियां दी. बीडीओ ने बच्चियों से गीत संगीत का भी आनंद लिया. साथ ही पढ़ने पर ध्यान देने की बात कहते हुए स्वयं व आसपास की साफ सफाई रखने, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम एक पेड़ लगाने की नसीहत दी. मौके पर वार्डेन रानी चंद्रा, अरुण कुमार मिश्र, रिंकू कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, सरोजनी कुमारी, रजनी बाला कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










