चालक को नशा खिलाकर ऑटो ले भागे वाहन चोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 6:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10* समस्तीपुर स्टैंड से चिकनौटा के लिए किराये पर लिया था ऑटो* तीन युवकों ने दिया घटना को अंजामसरायरंजन. चालक को नशा खिलाकर उसका ऑटो लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार रात की है. हालांकि इस घटना को लेकर चालक की ओर से मुसरीघरारी थाने को वाहन के मालिक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10* समस्तीपुर स्टैंड से चिकनौटा के लिए किराये पर लिया था ऑटो* तीन युवकों ने दिया घटना को अंजामसरायरंजन. चालक को नशा खिलाकर उसका ऑटो लूटने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार रात की है. हालांकि इस घटना को लेकर चालक की ओर से मुसरीघरारी थाने को वाहन के मालिक सरायरंजन थाना के अख्तियारपुर गांव निवासी उपेंद्र पंडित ने चोरी से संबंधित आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि गंगापुर लाइन होटल के निकट ऑटो खड़ा कर चालक अहमदपुर निवासी मंगल दास खाना खाने चला गया. वापस लौटने पर ऑटो गायब था. इधर, सूत्रों की मानें तो ऑटो चालक से तीन युवकों ने समस्तीपुर बस पड़ाव से चिकनौटा जाने की बात कह कर चार सौ रुपये में किराया तय किया. समस्तीपुर से गंगापुर गया. जहां यात्रियों के साथ चालक ने भी भोजन किया. इसके बाद यात्रियों में से एक ने चालक को मुसरीघरारी चलने को कहा. मुसरीघरारी में चालक वाहन में ही था. इसी बीच दो लोग उतर कर ठंडा लाने चले गये. वापस लौट कर दोनों युवकों ने चालक को ठंडा की बोतल दिया. जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया. इसके बाद जब इसे होश आया तो खुद को एनएच किनारे मकई खेत में पाया. इसके बाद उसने बुधवार को आसपास पता किया परंतु वाहन का पता नहीं चला. जिसके बाद इसकी जानकारी वाहन मालिक को दिया. पुलिस का कहना है कि वाहन गंगापुर से ही चोरी हुई है. इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन