भूकंप से मकानों को भारी क्षति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 5:03 PM
फोटो संख्या : 8मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आये भूकंप ने अधिकांश घरों की नीवें हिला दी. कई मकान पूरी तरह धाराशयी हो गये है तो कई में बड़े बड़े दरार पर गयी हैं. हलई ओपी के चकलालशाही चौक पर एक मकान के धाराशायी होने से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. […]
फोटो संख्या : 8मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आये भूकंप ने अधिकांश घरों की नीवें हिला दी. कई मकान पूरी तरह धाराशयी हो गये है तो कई में बड़े बड़े दरार पर गयी हैं. हलई ओपी के चकलालशाही चौक पर एक मकान के धाराशायी होने से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों में रामचंद्र सहनी, सुनीता देवी, गौरव कुमार, गीता देवी, मिंटू सहनी शामिल है. मुखिया रामलगन सहनी ने इस बावत प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. दूसरी ओर मरीचा पंचायत के हुसेनीपूर गांव में राम विनोद महतो, कामेश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, केशोनारायणपुर में अरविंद सिंह, इंद्रवारा में गणेश महतो के घरों का नुकसान पहुंचा है. अधिकांश मकानों में पहले ही भूकंप में दरार पड़ गयी थी. रही सही कसर मंगलवार को आयी झटके ने पूरे कर दिये. लोग घर को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रह हैं कि आखिर उनके आशियानों का क्या होगा जो अब रहने लायक नहीं रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










