कई झटकों से भयभीत हुए लोग, भगवान का लेते रहे नाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 1:26 AM

विज्ञापन

रोसड़ा : भूकंप के झटके ने एक बार फिर से लोगों को दहशत में ला दिया. भूकंप के झटके उस समय एकाएक आया जिस समय पर घर से लेकर कार्यालय तक लोग अपने अपने कार्यो में व्यस्त थे. धरती में कंपन शुरू होते ही कोर्ट, कचहरी, विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे लोगों में अचानक […]

विज्ञापन
रोसड़ा : भूकंप के झटके ने एक बार फिर से लोगों को दहशत में ला दिया. भूकंप के झटके उस समय एकाएक आया जिस समय पर घर से लेकर कार्यालय तक लोग अपने अपने कार्यो में व्यस्त थे.
धरती में कंपन शुरू होते ही कोर्ट, कचहरी, विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे लोगों में अचानक भगदड़ सी मचने लगी. सभी सुरक्षित स्थानों पर भागते देखे गये. जानकारी के अनुसार रोसड़ा कोर्ट में भूकंप के समय कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, इजलास व कटघरे में भी लोग थे. इसी बीच भूकंप ने मानों सभी को एकजुट कर दिया और सभी कोर्ट से बाहर निकले.
दहशत के कारण कई लोग धरती पर बैठ गये. उनके दिल की धड़कने भी बढने लगी. लोगों ने उन्हें जल्दी से पकड़कर शांत कराया. इधर क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरादपुर गांव के गड़ेरी टोल में शंकर पाल का घर व दीवार गिर पड़ा. इसमें उनकी पत्नी पिंकी देवी (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं इनकी पांच वर्षीय पुत्री सीता कुमारी भी जख्मी हो गयी. आनन फानन में परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया.
जहां दोनों का इलाज जारी है. अस्पताल में भय के कारण चिकित्सक, कर्मी से लेकर मरीज तक बाहर आ गये. इसके अलावा मुरादपुर में अशोक सिंह का खपड़ापोश मकान गिर पड़ा. मिर्जापुर में शिव कुमार महतो, विनोद महतो का खपरैल मकान गिर पड़ा. अमरजीत कुमार का घर भी दरक गया. साहियारडीह गांव में पवन दास का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. फतेहपुर गांव के कैलाश मंडल का झोपड़ीनुमा घर गिर पड़ा.
वहीं महुली गांव में शिव कुमार यादव, फोकी यादव, दिलीप यादव का मकान गिर पड़ा. वहीं शहर के कई घरों में क्षतिग्रस्त हो गये. मोरवा. भूकंप की त्रसदी अभी कम भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को आये भूकंप के झटके ने एक बार फिर लोगों को दहशत में ला दिया है. लोगों में एकाएक अफरातफरी मच गयी. लोग जान बचाकर बाहर भागे.
खुद को सुरक्षित करने के लिए खाली पड़े मैदान और सुनसान इलाकों में जाकर शरण ली. बैक ऑफ इंडिया कें कौवा शाखा में लिंक फेल होने की वजह से काफी भीड़ थी. भूकंप के आते ही लोगों में हड़कंप मच गया. लोग बदहवाश होकर इधर उधर भागने लगे. काफी देर तक लोग बेचैन नजर आये. इस बीच आये कई और झटकों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी.
भूकंप के कारण कई मकानों को क्षति पहुंचने की बात की गयी है. हालांकि कहीं भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जो सुकूनदायक है. मरीचा पंचायत के बनडीह असली गांव में राज कुमार सिंह के मकान के गिरने की खबर मिली है. भूकंप के कारण लोगों में दहशत है. लोग घरों में जाने से कतरा रहे हैं. खानपुर. करीब 15 दिन बाद आयी भूकंप के तीव्र झटकों ने लोगों ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा कर दिया.
मंगलवार को करीब 12.35 बजे दिन में भूकंप के तीव्र झटका महसूस करते ही क्षेत्र में हलचल मच गयी. लोग जहां भी जिस अवस्था में थे सभी सुरक्षित स्थान पर भाग खड़े हुये. घर में आराम कर लोग अपने अपने बच्चों क ो लेकर सड़क की ओर भागे.
इस दौरान क्षेत्र के कई जगहों पर कहीं घर गिरा तो कहीं दीवार दरकने की सूचना है. जानकारी के अनुसार मुर्गियाचक गांव में एक घर गिर गया. भोरेजयराम गांव में नरेश झा, खानपुर गांव में दिवाकर मिश्र का घर दरक गया. विक्र मपट्टी गांव में मुर्गा फॉर्म की दीवार धराशायी हो गयी.
लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. लोग घर में रहने के बजाय बाहर सुरक्षित स्थान पर ही फिलहाल रहने को मजबूर हैं. 15 दिनों के अंतराल पर कई भूकंप के झटके महसूस कर रहे लोगों ने बताया कि पहली व दूसरी बार यह झटका हमलोगों को झकझोर कर रख दिया. इधर बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ कमल कुमार क्षेत्र का मुआयना करते देखे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन