विवाद के बाद कोयलाम में तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:05 PM
विवाद के बाद कोयलाम में तनाव एसडीओ व एएसपी पांच थानों की पुलिस के साथ कर रहे कैंप दो दिन पूर्व गांव से हुआ था लड़की का अपहरणप्रतिनिधि, कल्याणपुर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के कोयलाम गांव में मंगलवार को मोबाइल दुकान पर दो गुटों के बीच हुये विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामले की गंभीरता […]
विवाद के बाद कोयलाम में तनाव एसडीओ व एएसपी पांच थानों की पुलिस के साथ कर रहे कैंप दो दिन पूर्व गांव से हुआ था लड़की का अपहरणप्रतिनिधि, कल्याणपुर (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के कोयलाम गांव में मंगलवार को मोबाइल दुकान पर दो गुटों के बीच हुये विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ सुधीर कुमार और एएसपी आनंद कुमार मौके पर पहुंच कर दोनों गुट के लोगों के साथ बैठक की. साथ ही दोनों गुट की ओर से डेढ़ दर्जन लोगों को नामित कर शांति समिति का गठन कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं. दूसरी ओर कल्याणपुर के अलावा नगर, मुफस्सिल, वारिसनगर और सीमावर्ती दरभंगा जिले के हायाघाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. बताया गया है कि दो दिन पूर्व गांव की एक लड़की का अपहरण हो गया था जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. दो समुदायों के बीच के मामला होने के कारण गांव में तनाव का माहौल था. इसी बीच मंगलवार को मोबाइल दुकान पर हुए विवाद से मामला और बढ़ गया. समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर कैंेप किये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










