भूकंप से प्रधान डाक घर में आयी दरार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. भूकंप ने जिले के प्रधान डाक घर को भी नुकसान पहुंचाया. प्रधान डाक घर की तीन जगहों पर दीवार में दरार आ गयी. इसमें भवन के पश्चिमी कोने, दक्षिण कोने के सामने दो जगहों पर गंंभीर दरार आ गयी है. भवन के पार्सल द्वार पर को भी इसने नुकसान पहुंचाया. हालांकि इसमें किसी तरह […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. भूकंप ने जिले के प्रधान डाक घर को भी नुकसान पहुंचाया. प्रधान डाक घर की तीन जगहों पर दीवार में दरार आ गयी. इसमें भवन के पश्चिमी कोने, दक्षिण कोने के सामने दो जगहों पर गंंभीर दरार आ गयी है. भवन के पार्सल द्वार पर को भी इसने नुकसान पहुंचाया. हालांकि इसमें किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं पहंुची है. वहीं भूकंप के दौरान प्रधान डाक घर में सेवा ले रहे ग्राहकों के बीच अफरा तफरी भी मच गयी. बतातंे चलें कि यह भवन सन् 1975 में बनाया गया था. दरार आने के कारण कर्मियों मंे भवन को लेकर ऊहापोह की स्थिति है. विद्यापतिनगर : भूकंप से प्रखंड में एक दर्जन से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं़ दो बार भूकंप का झटका महसूस किया गया़ जिसमें साहिट गांव की इंदिरा देवी के घर की दीवार गिर पड़ड़. वहीं सतीस कुमार गिरि, कन्हैया यादव, विमला देवी, रामएकबाल गिरि के घर में जगह जगह दरारें आ गयी हैं़ ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर आये भूकंप के जोरदार झटके से पुरानी बाजार में शंकर केसरी के मकान मंे दरारें पड़ गयी हैं. उधर फतेहपुर डीह वार्ड चार में सीता राम सिंह के खपरैल व ईंट का मकान दरार पड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन