भूकंप के दौरान भगदड़ में कई लोग घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::रोसड़ा. भूकंप के झटके ने एक बार फिर से लोगों को दहशत में ला दिया. भूकंप के झटके उस समय एकाएक आया जिस समय पर घर से लेकर कार्यालय तक लोग अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे. धरती में कंपन शुरू होते ही कोर्ट, कचहरी, विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे लोगों में […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::रोसड़ा. भूकंप के झटके ने एक बार फिर से लोगों को दहशत में ला दिया. भूकंप के झटके उस समय एकाएक आया जिस समय पर घर से लेकर कार्यालय तक लोग अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे. धरती में कंपन शुरू होते ही कोर्ट, कचहरी, विभिन्न कार्यालयों में काम कर रहे लोगों में अचानक भगदड़ सी मचने लगी. सभी सुरक्षित स्थानों पर भागते देखे गये. जानकारी के अनुसार रोसड़ा कोर्ट में भूकंप के समय कई न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, इजलास व कटघरे में भी लोग थे. इसी बीच भूकंप ने मानों सभी को एकजुट कर दिया और सभी कोर्ट से बाहर निकले. दहशत के कारण कई लोग धरती पर बैठ गये. उनके दिल की धड़कने भी बढने लगी. लोगों ने उन्हें जल्दी से पकड़कर शांत कराया. इधर क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरादपुर गांव के गड़ेरी टोल में शंकर पाल का घर व दीवार गिर पड़ा. इसमें उनकी पत्नी पिंकी देवी (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं इनकी पांच वर्षीय पुत्री सीता कुमारी भी जख्मी हो गयी. आनन फानन में परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया. जहां दोनों का इलाज जारी है. अस्पताल में भय के कारण चिकित्सक, कर्मी से लेकर मरीज तक बाहर आ गये. इसके अलावा मुरादपुर में अशोक सिंह का खपड़ापोश मकान गिर पड़ा. मिर्जापुर में शिव कुमार महतो, विनोद महतो का खपरैल मकान गिर पड़ा. अमरजीत कुमार का घर भी दरक गया. साहियारडीह गांव में पवन दास का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. फतेहपुर गांव के कैलाश मंडल का झोपड़ीनुमा घर गिर पड़ा. वहीं महुली गांव में शिव कुमार यादव, फोकी यादव, दिलीप यादव का मकान गिर पड़ा. वहीं शहर के कई घरों में क्षतिग्रस्त हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन