विषपान के शिकार युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय. विषपान के शिकार युवक ने बीते सोमवार की रात अनुमंडल अस्पताल में दम तोड़ दिया. एनएच बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे छटपटाते हालत में उसे उठाकर पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया. मगर इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाने के सैदपुर निवासी कपिलदेव राय के रूप […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. विषपान के शिकार युवक ने बीते सोमवार की रात अनुमंडल अस्पताल में दम तोड़ दिया. एनएच बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे छटपटाते हालत में उसे उठाकर पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया. मगर इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाने के सैदपुर निवासी कपिलदेव राय के रूप में परिजनों ने की. पुलिस के मुताबिक मृतक हाइवा वाहन का चालक था. जो बस स्टैंड के पास पहुंचा था. इस दौरान उसने आसपास के लोगों से छटपटाने के क्रम में सल्फास खा लेने की बात कही थी. तब सूचना पर गश्ती पुलिस उसे अस्पताल ले गयी. दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल मं इलाज व आवश्यकता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर करना जरुरी थी. लेकिन, किसी परिजन के न होने व एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल के कारण उसे रेफर नहीं किया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन