कलश यात्रा से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 5:03 PM
फोटो संख्या : 2 मंत्रों की आवाज से भक्तिमय हुआ क्षेत्रचार दिनों तक चलेगा कार्यक्रममोरवा. बाजितपुर करनैल का चप्पा चप्पा मंत्रों की आवाज से गूंज रहा है. चार दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ श्ुारू हुई. 61 कन्याआंे समेत ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया. वैदिक मंत्राोच्चार के बीच […]
फोटो संख्या : 2 मंत्रों की आवाज से भक्तिमय हुआ क्षेत्रचार दिनों तक चलेगा कार्यक्रममोरवा. बाजितपुर करनैल का चप्पा चप्पा मंत्रों की आवाज से गूंज रहा है. चार दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ श्ुारू हुई. 61 कन्याआंे समेत ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया. वैदिक मंत्राोच्चार के बीच यज्ञ के मुख्य यजमान संजय कुमार निराला ने गंगाजल से कलश भरने की शुरूआत की. कलश यात्रा उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल से शुरू होकर विभिन्न मागार्ें से गुजरते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचा. यज्ञ के आयोजक एवं विशाल मंदिरों के निर्माता ब्रजनंदन प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन के तहत कृष्णा ब्रज विशेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर, डॉ नीलकमल पंचमुखी हनुमंतलाल एवं ईश्वरचन्द्र विद्यासागर राधाकृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. इस यज्ञ के मुख्य पुरोहित दयानन्द झा हैं. वहीं देवकांत झाा, मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उमाकांत तिवारी, राधेकांत त्रिवेदी, अजय कमार पांडेय, भूषण पाठक एवं हितनारायण झा आदि सहायक पुरोहित की भूमिका निभा रहे हैं. कलश यात्रा में मुखिया सुषमा देवी, पंसस राज कुमार शर्मा, कृष्णनंदन प्रसाद, वैद्यनाथ राय, कमल कुमार, रंजीत चौधरी, विनय कुमार आदि शामिल हुए.़़,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










