डीडीसी ने पीओ से की पीआरएस की सूची तलब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:05 PM
समस्तीपुर. उप विकास आयुक्त आरके शर्मा ने समाहरणालय सभागार में मनरेगा की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को जिम्मेवारी से दायित्व का निर्वाह करने को कहा. सभी पीओ को एफटीओ जेनरेट करने, मास्टर रौल अपडेट करने, मजदूरी का भुगतान करने, जॉब कार्ड को आधार कार्ड से […]
समस्तीपुर. उप विकास आयुक्त आरके शर्मा ने समाहरणालय सभागार में मनरेगा की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को जिम्मेवारी से दायित्व का निर्वाह करने को कहा. सभी पीओ को एफटीओ जेनरेट करने, मास्टर रौल अपडेट करने, मजदूरी का भुगतान करने, जॉब कार्ड को आधार कार्ड से कनेक्ट करने, फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि हर प्रखंडों में पंचायत रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं जिसके कारण पंचायतों में मनरेगा कार्य प्रभावित है. उप विकास आयुक्त ने पीओ से अपने-अपने प्रखंड के हड़ताल पर गये पीआरएस की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने का आदेश दिया. वित्तीय वर्ष 2015-16 में मोहनपुर, मोरवा, पटोरी, पूसा, उजियारपुर एवं विद्यापतिनगर का मजूदरी भुगतान में शून्य प्रदर्शन रहा जबकि बिथान, विभूतिपुर, खानपुर, मोहिउद्दीननगर, मोरवा, पटोरी, सरायरंजन, ताजपुर, उजियारपुर विद्यापतिनगर प्रखंड में मास्टर रौल अपलोड नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










