वैशाली के महनार से अपहृत प्रेमी युगल समस्तीपुर से गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. सीमावर्ती वैशाली जिला के महनार से अपहृत प्रेमी युगल को रेल पुलिस ने स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म से शक होने पर रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर डूयूटी में तैनात कर्मियों के सहयोग से गिरफ्तार की थाने में पूछताछ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. सीमावर्ती वैशाली जिला के महनार से अपहृत प्रेमी युगल को रेल पुलिस ने स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म से शक होने पर रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर डूयूटी में तैनात कर्मियों के सहयोग से गिरफ्तार की थाने में पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि वैशाली जिले के महनार में अपहरण कर लेने की प्राथमिकी पीडि़ता के पिता ने दर्ज करायी थी. इसमें मोहम्मद मुस्तिकीम का पुत्र ग्यासउद्दीन दरभंगा जिले के हायाघाट निवासी पर अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप 2014 के अक्तूबर महीने में है. इसकी सूचना थानाध्यक्ष श्री सिंह ने संबंधित थाने के पुलिस को दे दी गयी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि पीडि़ता की शादी हो चुकी है. वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी. साथ ही वह दो बच्चे की मां भी थी. अचानक दोनों ने भागकर शादी करने व एक साथ जीने मरने की कसम खाकर फरार हो गये. समाचार प्रेषण तक पीडि़ता के परिजन थाने नही पहुंचे थे. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि संबंधित थााने के पुलिस को दोनों प्रेमी युगल को सौंप दिया जायेगा. मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में 164 के बयान के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन