कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित पुर्व प्रमुख संजय गुप्ता के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताआंे के द्वारा पार्टी के प्रदेश मंत्री नीलम सहनी व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी का अभिनंदन किया गया. उपस्थित पार्टी नेताआंे व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित पुर्व प्रमुख संजय गुप्ता के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताआंे के द्वारा पार्टी के प्रदेश मंत्री नीलम सहनी व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी का अभिनंदन किया गया. उपस्थित पार्टी नेताआंे व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री नीलम सहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर घर घर जाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पूरे बिहार मे भाजपा की लहर चल रही है. इस आंधी मे कोई गंठबंधन की नहीं चलने वाली है. जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई मे केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योेजनाओं से घर घर जाकर अवगत कराये. मौके पर भाजपा नेता अर्जुन प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख संजय दास, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन राय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश झा, पंकज राय, प्रवीण राय, अशोक निषाद, देवेन्द्र पासवान, प्रभाकर राय, गोपाल जी राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन