भूकंप पीडि़तों के लिए सीएम राहत कोष में भेजा चेक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13रोसड़ा. भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए योगेशतारा कंपटीशन कोचिंग के संस्थापक, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर कुल 24 हजार 279 रुपये की राशि इकट्ठा कर चेक के माध्यम से सीएम राहत कोष को प्रेषित किया है. संस्थान के संस्थापक सुनील ने बताया कि विगत 25 व 26 अप्रैल को आये भूकंप […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13रोसड़ा. भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए योगेशतारा कंपटीशन कोचिंग के संस्थापक, स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर कुल 24 हजार 279 रुपये की राशि इकट्ठा कर चेक के माध्यम से सीएम राहत कोष को प्रेषित किया है. संस्थान के संस्थापक सुनील ने बताया कि विगत 25 व 26 अप्रैल को आये भूकंप के महात्रासदी में पीडि़त लोगों की वेदना को देखकर संस्थान के छात्र व कर्मियों ने 10 हजार रुपये संग्रह किया. वहीं छात्रा ने 3 हजार 279 रुपये व संस्थापक ने 11 हजार रुपये के अलग अलग तीन चेक जमा राहत कोष में जमा किया. दूसरी ओर शहर के वार्ड 9 की पांच बेटियों ने भूकंप पीडि़तों के लिए कुल एक लाख रुपये का भिक्षाटन कर उसका ड्राफ्ट बना चुकी है. जिसे वे मंगलवार को सीएम से मिलकर उनके हाथों में सौंपेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन