विधान पार्षद ने किया सड़क का उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 5:03 PM
मोरवा. विधान पार्षद रोमा भारती ने सोमवार को धर्मपुर बांदे पंचायत में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विनोद चौधरी के घर से पूर्व मुखिया विनय राय के घर तक पांच सौ फीट लंबी सड़क का निर्माण सात लाख तीस हजार की राशि से करायी गयी है. उद्घाटन के मौके […]
मोरवा. विधान पार्षद रोमा भारती ने सोमवार को धर्मपुर बांदे पंचायत में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विनोद चौधरी के घर से पूर्व मुखिया विनय राय के घर तक पांच सौ फीट लंबी सड़क का निर्माण सात लाख तीस हजार की राशि से करायी गयी है. उद्घाटन के मौके पर डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, उपमुखिया आशुतोष भूषण पांडेय, अशोक कुमार, छोटकु बाबा समेत कई लोग मौजूद थे. इस अवसर पर रोमा भारती ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनका पहला मकसद है और गांव की जर्जर सड़कों का निर्माण से ही गांव का विकास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










