महरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से झुलसा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

सिंघिया. थाना क्षेत्र के महरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से से मो़ नबाब गंभीर रूप से झुलस गया़ मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया़ जहां उसका इलाज जारी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि जेनेरेटर की तार को गृह स्वामी अपने घर में लगा रहा […]

विज्ञापन

सिंघिया. थाना क्षेत्र के महरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से से मो़ नबाब गंभीर रूप से झुलस गया़ मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया़ जहां उसका इलाज जारी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि जेनेरेटर की तार को गृह स्वामी अपने घर में लगा रहा था़ इसी क्रम में तार को आगे की ओर फंेक रहा था़ अचानक हवा के तेज झोंके में फेंका गया तार ग्यारह हजार वोल्ट वाले तार में जा कर सट गया़ इससे गृह स्वामी का घर जलने लगा़ उसी समय मो़ नबाब उधर से गुजर रहा था़ तार से जल रहे घर को देखकर वह पिलास की मदद से तार को हटाने का प्रयास करने लगा़ लेकिन पिलास का प्लास्टिक हटा हुआ था़ ज्योंहि पिलास तार से सटाया वह छटपटाने लगा़ किसी ने बांस का बल्ला लेकर तार को हटाया़ तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था. उसके शरीर के कई अंगों पर बड़ा बड़ा फोंका हो गया़ चिकित्सकों का कहना है कि उसकी स्थिति काफी नाजुक है. स्पर्शाघात के कारण उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गये हैं जिसे पूरी तरह से ठीक में वक्त लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन