सरकार के विकास कार्य को अमली जामा पहनायें : संघ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 4समस्तीपुर. स्थानीय पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में बुधवार को अवर अभियंता संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता जनपद सचिव ई. विनोद कुमार गुप्ता ने की. इसमें संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष ई. देवी प्रसाद सिंह, महामंत्री ई. वृज किशोर प्रसाद यादव एवं समस्तीपुर शाखा के अध्यक्ष ई. राम दयाल सिंह एवं […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या : 4समस्तीपुर. स्थानीय पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में बुधवार को अवर अभियंता संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता जनपद सचिव ई. विनोद कुमार गुप्ता ने की. इसमें संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष ई. देवी प्रसाद सिंह, महामंत्री ई. वृज किशोर प्रसाद यादव एवं समस्तीपुर शाखा के अध्यक्ष ई. राम दयाल सिंह एवं सचिव शैलेश कुमार के अलावा अन्य शाखा के पदधारकों ने हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के महामंत्री श्री यादव ने कहा कि सरकार के विकास शाखा को अमली जामा पहनाने में अभियंता हर संभव मदद करें. उन्होंने अवर अभियंत्रण संदर्भ भर्ती नियमावली 2015 बनाने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया. साथ ही बिहार के विकास के हर कार्य में बढ चढ कर भाग लेने का आहृवान किया. उन्होंने केंद्रीय निर्णय के अनुसार उपस्थित अभियंताओं से भूकंप पीडि़तों के सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का भी अनुरोध किया. उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने में अभियंताओं से भूमिका निभाने की अपील की. श्री सिंह ने नौ मई को पटना में आयोजित होने वाले संघ के स्थापना दिवस समारोह में भागीदारी के लिए भी सदस्यों से अपील की. क्षेत्रीय सचिव ई. राम विनोद शर्मा, शाखा सचिव शैलेश कुमार, ई. राम स्वरुप भगत आदि ने भी बैठक को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन