13 पंचायतों के 3922 किसानों को मिलेगा फसल क्षति का लाभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

बिथान. आंधी, ओला वृष्टि और इसके बाद भारी वर्षा के कारण गत दिनों तबाह हुए फसल की भरपायी के लिए सरकार की ओर से दिये जाने वाले अनुदान की राशि प्रखंड प्रशासन को मिल चुकी है. मुआवजे की राशि सीधे प्रभावित हुए किसानों के बैंक खाते में भेजी जायेगी. इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक […]

विज्ञापन

बिथान. आंधी, ओला वृष्टि और इसके बाद भारी वर्षा के कारण गत दिनों तबाह हुए फसल की भरपायी के लिए सरकार की ओर से दिये जाने वाले अनुदान की राशि प्रखंड प्रशासन को मिल चुकी है. मुआवजे की राशि सीधे प्रभावित हुए किसानों के बैंक खाते में भेजी जायेगी. इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है. बीडीओ आर राज ने बताया कि गत दिनों आयी आंधी ओला वृष्टि के बाद हुई भारी वर्षा के कारण प्रखंड क्षेत्र के दो हजार 22 हेक्टेयर भूमि में लगी फसलों को व्यापक रुप से क्षति पहुंची थी. जिसका आकलन कराने के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार करायी गयी. इसके तहत तीन हजार नौ सौ 22 किसान चिह्नित किये गये हैं. जिन्हें फसल क्षति का अनुदान राशि उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए प्रखंड को दो करोड़ 73 लाख आठ हजार चार सौ 75 रुपये आवंटित किये गये हैं. प्राप्त हुई राशि में से प्रति एकड़ क्षति के हिसाब से 54 सौ रुपये का भुगतान किया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि पहले चरण में प्रखंड प्रशासन को 64 लाख रुपये प्राप्त हुआ है. प्रभावित किसानों में एक परिवार में एक ही सदस्य को मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा. प्रभावित किसानों को पहले ही बैंक में अपना खाता खुलवाने का आग्रह किया जा चुका है ताकि राशि का भुगतान ऑन लाइन सीधे उनके खाते में किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन