राघवेंद्र ने पीओ में परचम लहराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 7:03 PM

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के भड़वारी पंचायत निवासी शिक्षक शिव कुमार चौधरी के पुत्र राघवेंद्र कुमार चौधरी ने आइबीपीएस 4 के तहत विजया बैंक में पीओ के पद पर सफलता पायी है. इनकी सफलता पर परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. सफल छात्र राघवेंद्र ने बताया कि अपने मित्रों के साथ समूह बनाकर एवं स्वअध्ययन […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के भड़वारी पंचायत निवासी शिक्षक शिव कुमार चौधरी के पुत्र राघवेंद्र कुमार चौधरी ने आइबीपीएस 4 के तहत विजया बैंक में पीओ के पद पर सफलता पायी है. इनकी सफलता पर परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. सफल छात्र राघवेंद्र ने बताया कि अपने मित्रों के साथ समूह बनाकर एवं स्वअध्ययन कर कठिन मेहनत से सफलता पायी है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, दादा व शिक्षक को दिया है. जिन्होंने समय समय पर उनका मार्गदर्शन किया है. उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि प्रारंभिक असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए. ईमानदारीपूर्वक निरंतर प्रयास जारी से ही सफलता हाथ लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन