जीआरपी ने नाबालिग को लगाया हथकड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2015 7:03 PM

विज्ञापन

फोटो :11भाई को खोजने चला आया था प्लेटफाहर्म पर समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर अपने भाई को खोजने आये एक नाबालिग को जीआरपी के जवानों ने हथकड़ी डालकर बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक शहर के अंबेदकर नगर मोहल्ला निवासी चौदह वर्षीय गौरव कुमार सोमवार को अपने छोटे भाई को खोजने स्थानीय जंकशन पर आया था. […]

विज्ञापन

फोटो :11भाई को खोजने चला आया था प्लेटफाहर्म पर समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर अपने भाई को खोजने आये एक नाबालिग को जीआरपी के जवानों ने हथकड़ी डालकर बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक शहर के अंबेदकर नगर मोहल्ला निवासी चौदह वर्षीय गौरव कुमार सोमवार को अपने छोटे भाई को खोजने स्थानीय जंकशन पर आया था. इसी बीच जीआरपी जवानों की नजर उस पर पड़ी और पूछताछ के बाद जवानों ने हथकड़ी लगा उसे हाजत में बंद कर दिया. शिकायत मिलने के बाद उसे हाजत से निकाला गया. बताया गया है कि घर में विवाद होने के बाद गौरव का छोटा भाई घर से भाग गया था. उसी को खोजने वह घर से निकला था. समाचार प्रेषण तक उसके भाई का पता नहीं चल पाया है. ना ही उसे छोड़ा गया है. इस संबंध में पूछने पर रेल डीएसपी स्मिता सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन